कोच्चि। केरल में 12 साल का एक नाबालिग बच्चा पिता बना है। अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में संभवत: यह पहला ऐसा मामला है जब इतनी कम उम्र में कोई बच्चा पिता है।
16 साल की नाबालिग है बच्ची की मां
मां की उम्र 16 साल है। उसने कुछ महीने पहले एर्नाकुल में एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिता बने बच्चे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पिता और उसके बच्चे की निजी जानकारी को पॉक्सो एक्ट के तहत गोपनीय रखा गया है।
लड़के के डीएनए टेस्ट से हुआ खुलासा
अविवाहित लड़की और लड़का आपस में रिश्तेदार हैं। नवजात और पिता बने बालक के डीएनए टेस्ट के बाद पिता-पुत्र के संबंध की पुष्टि हुई।