मुंबई में बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ प्री मेहंदी सेरेमनी की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर आना शुरू हो गयी हैं ।
जिसको लोगो के द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा हैं। बता दे इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन मुकेश अंबानी के घर पर ही हुआ। इस सगाई सेरेमनी में बड़े स्टार्स की मौजूदगी भी देखी गयी।
यहां तक की अभी-अभी विदेश से लोटी प्रियंका चोपड़ा भी मेहंदी सेरेमनी का हिस्सा रही। यही नहीं प्रियंका ने यह फंक्शन भी खूब एन्जॉय किया।
साथ ही आकाश और श्लोका के साथ खूब पिक्स भी क्लिक कराई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी की।
अपने प्री मेहंदी फंक्शन में श्लोका ने नेवी ब्लू एंड क्रीम कलर का जड़ा हुआ लहंगा पहना था। तो वही आकाश सिंपल व्हाइट कुर्ता पहने हुए नज़र आये। अपने इस लहंगे के साथ श्लोका बहुत खूबसूरत लग रही थी।
सगाई के फंक्शन के लिए अंबानी परिवार ने डिजिटल कार्ड बनवाये थे। जिसमें आकाश अंबानी और श्लोका की फोटो बनी हुई थी। कार्ड के जरिये ही सभी मेहमानों को प्री मेहंदी सेरेमनी की डेट वह जगह बताई गयी थी।