देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है हमेशा ही अपने व्यवसाय और कई चैरिटेबल के लिए चर्चा में बने रहते हैं। बता दें मुकेश अंबानी के घर खुशियां दुगनी हो गई हैं। हाल ही में उनके बेटे आकाश की सगाई हुई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी और उनके ब्यॉयफ्रेंड आनंद पिरामल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें आनंद अपने घुटने के बल बैठकर ईशा से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। खबर है कि अब उनकी लाडली बेटी ईशा की शादी भी तय हो चुकी है और दोनों बच्चों का विवाह इसी साल दिसम्बर महीने में सम्पन्न हो जायेगा।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने दोनों जुड़वा बच्चों की शादी से बहुत खुश नजर आ रहे हैं। आपको बात दें ईशा अंबानी ने अपने ब्यॉयफ्रेंड आनंद पिरामल से सगाई कर ली है। वैसे तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों की नजदीकियों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस तस्वीर को हैलोमैगइंडिया नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- अंबानी परिवार में एक और भव्य शादी!
अंबानी परिवार अपने दोनों बच्चों की शादी से बहुत खुश हैं। आनंद पीरामल की बात करें तो वो पीरामल एंटरप्राइज के संस्थापक हैं। आनंद पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और हावर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। बिजनेस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स पीरामल हेल्थ और पीरामल रिएलटी शुरू किया। पीरामल हेल्थ आनंद का पहला ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल की शुरूआत की थी। श्पीरामल रिएलटीश् आनंद का दूसरा रियल स्टेट बिजनेस था। वहीं दूसरी तरफ ईशा अपने पापा की रिलांयस जियो और रिलांयस रीटेल की बोर्ड ऑफ मेंबर हैं। 2016 में ईशा ने लैक्मे फैशन वीक में ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रान्ड जियो को लांच किया था। फिलहाल ईशा अभी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं और इसी जून में उनकी पढ़ाई खत्म हो जायेगी।