बॉलीवुड में बाजीराव के नाम से मशहूर रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर अब तक बॉलीवुड को कई सुपरहिट और दमदार फिल्में दे चुके हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें बॉलीवुड में अपना धाक जमाने में मेहनत ना करनी पड़ी हो, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपना मुकाम हासिल किया। रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्में पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, बेफिक्रे, गोलियों की रासलीला रामलीला, बैंड बाजा बारात, लुटेरा आदि रह चुकी है और इन सभी फिल्मों में उन्होंने अपना बखूबी रोल प्ले किया है। वैसे तो रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी था, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे से भवनानी हटा दिया।
बता दें रणवीर सिंह एक्टर अनिल कपूर के रिश्तेदार हैं क्योंकि रणवीर के पिता और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई हैं। लेकिन उसके बावजूद भी बॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर खुद अपने दम पर बनाया। यहां तक की उन्होंने अपना करियर बनाने के दौरान चाय लाने का काम भी किया है। जी हां शुरुआती दौर में थियेटर में रणवीर ने बैक स्टेज का काम किया था और उसी दौरान उन्होंने चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने जैसे कई काम किए थे। रणवीर पहली बार एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था और उसी दौरान उनका सपना था कि वह एक बेहतरीन एक्टर बनें। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने दिन-रात एक करके अपना बेस्ट दिया और बस इसी का फल आज पूरी दुनिया के सामने है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की तलाश शुरू कर दी थी और बॉलीवुड में पहली बार आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को 2018 में बैंड बाजा बारात में मौका दिया। फिल्म में उनकी हिरोइन अनुष्का शर्मा थी और अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने ये साबित कर दिया था कि वह एक दमदार और बेहतरीन एक्टर हैं।
लेकिन अगर बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की, तो रणवीर जल्द ही एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी करने वाले हैं। इसी के चलते वो अपनी शूटिंग भी जल्दी खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि वो चाहते है कि शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करें और वो अपने दोस्तों के साथ जुलाई के लास्ट तक पार्टी कर सकते हैं।