ढाका। भ्रष्टाचार के मामले में पांच साल के जेल की सजा काट रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को फिलहाल चार महीनों की जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि खालिदा जिया पर 2.52 लाख डॉलर के भ्रष्टाचार का आरोप है। जिसमें उनके साथ उनके बेटे तारिक रहमान सहित अन्य चार लोग भी शामिल हैं। प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक उच्च न्यायालय ने जिया को आज चार महीने की अंतरिम जमानत दे दी है।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
पूर्व प्रधानमंत्री की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एम इनायेतुर रहीम तथा न्यायमूर्ति शाहिदुल करीम की पीठ ने उन्हें जमानत दे दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 8 फरवरी को कोर्ट ने जिया को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने खालिदा जिया को उनको पांच साल जेल की सजा सुनाई थी।
भ्रष्टाचार के जिस मामले में वह सजा काट रही हैं उसके अलावा भी खालिदा जिया के ऊपर 34 मामले लंबित हैं। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधामंत्री को 5 साल की सजा के साथ साथ उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। खालिदा जिया को सजा सुनाए जाने के बाद अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि वह देश में होने वाले आम चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
गौरतलब है कि खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष हैं। बीएनपी बांग्लादेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी भी है। खालिदा जिया के खिलाफ ढाका की मेट्रोपॉलिटन माजिस्ट्रेट ने फर्जी जन्मदिन मनाने को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बांग्लादेश में 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान और उनके परिवार के सदस्यों की 15 अगस्त को हत्या कर दी थी। जिसको लेकर बांग्लादेश में शोक दिवस मनाया जाता था। खालिदा जिया ने इसी दिन फर्जी जन्मदिन मनाया था।