Doctor Death Devendra Sharma: डॉक्टरों को आमतौर पर जिंदगी बचाने वाला माना जाता है, लेकिन जब कोई डॉक्टर खुद हत्याओं के पीछे हो तो ये सोच डरावनी हो जाती है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो ‘डॉक्टर’ नहीं बल्कि कुख्यात हत्यारा निकला। देवेंद्र शर्मा नाम के इस शख्स पर 100 से ज्यादा हत्याओं का आरोप है और वह पहले भी एक हत्या के मामले में फांसी की सजा पा चुका है।
100 से ज्यादा हत्याएं, 9 साल का खौफनाक सफर- Doctor Death Devendra Sharma
पुलिस की जांच में सामने आया है कि देवेंद्र शर्मा, जो थाना छबड़ा, गांव पुरैनी अलीगढ़ का निवासी है, ने 1995 से 2004 के बीच 9 सालों में अपने गिरोह के साथ मिलकर 100 से ज्यादा हत्याएं की थीं। वह अपनी इन गुनाहों को छुपाने के लिए मरे हुए लोगों की लाशों को कासगंज की हजारा नहर में फेंक देता था। यहां की नहर में मगरमच्छ उन लाशों को खा जाते थे, जिससे कोई सुराग नहीं मिल पाता था। यह खुलासा पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला रहा।
सजा भुगतने के बाद पैरोल पर घर गया, फिर हुआ फरार
डॉक्टर देवेंद्र शर्मा पर हत्या का मामला था और उसे जयपुर की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2020 में उसे 20 दिन की पैरोल मिली, जिसके दौरान वह छर्रा थाने में अपनी नियमित हाजिरी लगाता था। इसी दौरान वह अपने गांव गया था, लेकिन आधे घंटे बाद ही वहां से लापता हो गया। उसके फरार होने की सूचना पुलिस को मिली और उसकी तलाश शुरू हुई।
दिल्ली में विधवा से शादी कर छुपा रहा था अपना असली चेहरा
पैरोल पर बाहर आने के बाद देवेंद्र शर्मा ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दिल्ली में एक विधवा से शादी कर ली। इसके बाद उसने उसके साथ रहना शुरू किया और प्रॉपर्टी के काम में लग गया। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छह महीने बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी।
गांव में फैली सनसनी, परिवार का कहना
गांव के लोग बताते हैं कि देवेंद्र शर्मा के पुस्तैनी मकान में कोई नहीं रहता। उसके पिता के नाम 14 बीघा खेती है, लेकिन देवेंद्र ने गांव में खेती और मकान बेचने की बात कही थी। उसके बाद वह गांव वापस नहीं आया। इस खबर से गांव में खलबली मची हुई है।