प्रसिद्ध पंजाबी गायक Sidhu Mosewala की दबंगों ने की सरेआम गोली मार कर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला!

प्रसिद्ध पंजाबी गायक Sidhu Mosewala की दबंगों ने की सरेआम गोली मार कर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला!

पंजाब (Punjab) के मनसा जिले में रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को अज्ञात दबंग बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वे  गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गायक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। आपको बता दें , गायक को मुहैया करायी गयी सुरक्षा पंजाब सरकार द्वारा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद यह बड़ी घटना घटी है। वहीं इस मामले में पंजाब पुलिस का कहना है कि विस्तृत ब्योरे की इंतजार करें। मामले की जांच जल्द शुरू की जाएगी और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला पिछले साल ही दिसम्बर में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। काले रंग की गाड़ी में सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 

कांग्रेस के टिकट पर मूसेवाला ने चुनाव लड़ा 

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे पंजाब का यूथ आइकन बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here