असम में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। मामला असम के डिब्रूगढ़ का है। जहां कोर्ट के अंदर आरोपी ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस का कहना है कि खूनी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी पति की पत्नी ने अपने पति के ऊपर अपनी ही बेटी से रेप का केस दर्ज कराया था।
पुलिस की जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को कातिल पूर्ण नाहर डेका की पत्नी अपनी बेटी को लेकर रेप के मामले की सुनवाई के लिए डिब्रूगढ़ जिला और सत्र न्यायालय पहुंचे हुए थे। बता दें कि करीब 10.00 बजे आरोपी पति,अपनी पत्नी के साथ कोर्ट रूम के बाहर बैठे हुए थे। खबरों के मुताबिक उसी समय आरोपी पति ने अपनी पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर बोराह ने जानकारी दी है कि आरोपी की मृतक पत्नी ने लगभग 9 से 10 महीनें पहले अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मृतका ने अपने आरोपी पति के ऊपर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करे जाने का आरोप लगाया था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पति के हमले की शिकार महिला को तुरंत ही डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत बताया। बता दें कि आरोपी पति ने बताया कि अपनी पत्नी पर उसने इसलिए हमला किया क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं किया है।
बता दें कि की आरोपी ने अपने ऊपर लगे सरे आरोप गलत बताये है। साथ ही आरोपी ने यह भी बताया की कैसे उसकी पत्नी ने अपने झूठ में बेटी को भी शामिल कर लिया था। आरोपी पति के अनुसार उसकी जमानत हो चुकी थी। फिर भी उसकी पत्नी ने उसे घर के अंदर नहीं आने दिया इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतर दिया।
डिब्रूगढ़ थाना प्रभारी सिद्धेश्वर बोरा का कहना है कि आरोपी रेप के मामले के कारण कई महीनों से जेल में बंद था। चंद दिनों पहले ही आरोपी की जमानत कराई गयी थी। बता दें की शुक्रवार को रेप केस की सुनवाई थी। मामले के चलते आरोपी की पत्नी भी पत्नी भी अपनी बेटी के साथ कोर्ट पहुंची थी। क्यूंकि आरोपी के खिलाफ रेप का मामला पत्नी ने दर्ज कराया था।
पुलिस का कहना है की आरोपी अपने साथ हथियार लेकर आया था। उसने अपने पास तेज़ धार चाकू रखा हुआ था। जिससे उसने अपनी पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। उसकी पत्नी के गले में गहरी चोट आने के कारण उसकी मौत हो गयी।