मुंबई :दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होने वाली हैं। इसके बाद 21 नवंबर को बेंगलुरू और 28 नवंबर को मुबंई में दोनों अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। 28 नवंबर को मुबंई के द ग्रेट हयात में ये रिसेप्शन होने वाला हैं। जिसको कवर करने के लिए मीडिया को भी खास इन्वीटेशन भेजे गए हैं। वहीं इस ग्रैंड रिसेप्शन का कार्ड आजकल सुर्खियों में बना हुआ हैं। क्योकि इस कार्ड में खास तौर पर लिखा गया है कि पार्टी में शरीक होने वाले मेहमान उनके लिए गिफ्ट लेकर नहीं आएं। अगर कोई गिफ्ट देना चाहता है तो तोहफे की जगह उनकी फाउंडेशन को डोनेट कर दें। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कार्ड में ये लिखकर अपने फाउंडेशन के लिए चैरिटी करने की अपील की है। आपको बता दें…कि दीपिका पादुकोण एक फाउंडेशन चलाती है जिसका लिव लव लाफ नाम है।
रणवीर की बारात होगी खास
बताया जा रहा है…कि रणवीर सिंह एक दम फिल्मी स्टाइल में एंटी करने वाले हैं और शादी के हर फंक्शन की तरह रणवीर सिंह की बारात भी बेहद खास है। रणवीर सिंह अपनी दुल्हनियां दीपिका पादुकोण को घोड़ी या गाड़ी से नहीं बल्कि सीप्लेन से लेने जाने वाले है। दीपिका रणवीर ने अपनी शादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि लगभग जाने माने चेहरे ही शादी में दिखाई देंगे। ये बात तो सभी जानते हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर कितना ज्यादा पोजेसिव हैं दोनों ही अपनी शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर नहीं आने देना चाहते हैं।
वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस इस ड्रीमी शादी को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है और शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। वहीं शादी में शिरकत करने के लिए सभी मेहमान भी इटली पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की गई है जिसके लिए बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया हैं। जिनमें से सिंगर हर्षदीप कौर अपनी आवाज से महफिल को रंगीन बनाने वाली हैं। तो वहीं संगीतकार संजय दास बॉबी पाठक और फिरोज खान भी शादी में समा बांधने के लिए इटली पहुंच चुके हैं।
(कंचन मौर्य)