दिल्ली में एक मशहूर ऐतिहासिक स्मारक हुमायूं का मकबरा है। जिसमें संरक्षणकर्ताओं ने एक अद्भुत खजाने की खोज की है। यह खजाना इस मकबरे की बुर्ज की छत पर मिला है। बता दें कि खजानें में 16वीं शताब्दी की छिपी हुई पेंटिंग्स मिली है। ये पेंटिंग्स लाल, नीले, पीले और सफेद रंग की हैं। खास बात यह है कि कई पेंटिंग्स इनमें से सोने की हैं।
16वीं शताब्दी की सोने की पेंटिंग्स मिली
बता दें कि इस खोज को करने वाले संरक्षणकर्ता और एक्सपर्ट्स आगा खान ट्रस्ट फॉक कल्चर ऐंड आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के तहत काम करते है। इन एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह पहली बार हुआ है, जब दिल्ली में स्थित किसी स्मारक में 16वीं शताब्दी की वॉल पेंटिंग्स मिली हों। जहां ये पेंटिंग्स मिली है ‘सब्ज बुर्ज’ में वह इस इमारत मुगलकाल में बने शुरुआती स्मारकों में से एक है। जिसमें बेहतरीन सिरेमिक टाइल्स, प्लास्टरवर्क, और शानदार पत्थरों की नक्काशी की गई है। इस बेहतरीन इमारत का स्थापत्य पुरानी कला का अद्भुत नमूना है।
नवंबर में शुरु हुआ संरक्षण का काम
जानकारी के लिए बता दूं कि इस मकबरे में नवंबर को संरक्षण का काम शुरू किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि, ’20वीं सदी की सीमेंट और लाइम वॉश लेयर को हटाने के बाद 16वीं शताब्दी की पेंटिंग्स मिली है। यह पेटिंग्स बुर्ज की छत पर मिली हैं। यह पूरी तरह से अभी अपने असली रंग में हैं। ये नीले, पीले, लाल, सफेद और गोल्ड रंग के हैं, जो पूरी तरह से सेफ हैं।’