बर्खास्त DSP दलजीत सिंह ढिल्लो को लड़कियों को नशे की लत लगाकर शारीरिक शोषण करने के मामले में बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। लुधियाना की 26 साल की एक महिला ने दलजीत सिंह पर यह आरोप लगाया है। आपको बता दें कि दलजीत सिंह हॉकी के खिलाड़ी रह चुके हैं। वह हॉकी के 88 मैच खेल चुके हैं। यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं। DSP दलजीत के भाई बलजीत सिंह ढिल्लो हॉकी के इंटरनेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। बता दें कि बलजीत ने भी ओलम्पिक में भाग लिया है। साथ ही दलजीत भी पुलिस में एसपी हैं।
आपको जानकारी देते हुए यह बता दें कि आज दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर सीजीएम की अदालत में पेश किया गया है। चार दिन के रिमांड पर अदालत उन्हें भेज दिया है। DSP दलजीत सिंह ढिल्लो को अदालत में पेशी के दौरान लोगों से बचते-बचाते अदालत के पीछे के गेट से सुरक्षा बंदोबस्त के साथ लाया गया था। साथ ही अदालत के बाहर भी पुलिस तैनात की गई थी। दलजीत ने एक औरत को नशे में धकेलने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बता दें कि दलजीत के साथ दो और पुलिस मुजलिमों को बरखास्त किया गया है। दलजीत सिंह के बरखास्तगी के हुकम पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा धारा 311 के क्लास-2 की उपधारा-B के तहत जारी किया गया है। साथ ही बाकि सबको रूल्स के अनुसार जालंधर के पुलिस क मीश्रर द्वारा बरखास्त किया गया है।
बता दें कि लुधियाना की युवती के लगाए गए आरोपों की वजह से 28 जून के दिन दलजीत सिंह को बरखास्त कर दिया गया है। पंजाब पुलिस एकेडमी की डायरेक्टर IPS अनीता पुंज द्वारा जांच की गई थी। जिसके बाद ढिल्लो के बरखास्तगी के हुकम जारी किए गए थे। युवती को नशे का आदि बनाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के कारण मंगलवार को DSP ढिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है।