राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आग का कहर देखने को मिला है। दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में प्लास्टिक जूता फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस के एक अधिकारी ने बचाया कि इस घटना में मारे गए दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान विनय 33 वर्ष और कुलदीप 25 वर्ष के रूप में की गई है। आपको बता दें कि, ये आग शुक्रवार देर रात में लगी थी जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इस बारे में बताते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि,रात के समय लगभग ढाई बजे फोन पर आग लग जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बिना देरी किये आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया। इस फैक्ट्री की पहली मंजिल पर आग से 2 लोग झुलस गए थे। इनको तुरंत हरिश्चंद्र हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां उन दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
इससे पहले दिल्ली के मौजपुर में एक दुकान में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
पिछले महीने भी दिल्ली के करोल बोग में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 1 व्यक्ति की जलकर मौत हो गई थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
इसके अलावा जनवरी महीने में भी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रीयल एरिया में दो प्लास्टिक फैक्ट्री और एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक ये आग पहले एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी जो बढ़ते-बढ़ते पटाखा फैक्ट्री तक पहुंच गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत पहली मंजिल पर हुई थी, जबकि 3 की ग्राउंड फ्लोर पर और एक की मौत बेसमेंट में हुई थी।