नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंकिंग (पीएनबी) घोटाला करने वाले हीरा कारोबारी को साल 2018 की दुनिया के अरब पतियों की लिस्ट फोर्ब्स से बाहर हो गए हैं। साल 2017 नीरव मोदी ने फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाई थी। लेकिन इस साल की लिस्ट से उनको बाहर कर दिया गया है।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
फोर्ब्स पत्रिका ने कहा है कि इस साल अरबपतियों की लिस्ट में कई लोग बाहर हुए हैं। जिसमें पापा जॉन्स पिज्जा के संस्थापक जॉन स्कनैटर, दक्षिण अफ्रीका के क्रिस्टोफेल वाइस, नीरव मोदी, सऊदी अरब के शहजादे अल- वालिद बिन तलाल अल सऊद को इस साल की लिस्ट में जगह नहीं मिली है। हालांकि नीरव मोदी के बाहर होने के बाद भी भारतीय अरपतियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
साल 2017 में फोर्ब्स की लिस्ट में कुल 119 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। जो पिछले साल की तुलना में 18 ज्यादा है। पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में 101 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई थी। फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाने वाले भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 440.1 अरब डॉलर है। पिछले एक साल में कुल संपत्ति में 114.6 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। जबकि लिस्ट में इस साल दुनिया के कुल 2,043 अरबपतियों को शामिल किया गया है। जिनकी कुल संपत्ति 9,100 अरब डॉलर है।
इसके साथ ही फोर्ब्स वेबसाइट ने नीरव मोदी को बाहर किए जाने के साथ ही कहा है कि फायर डायमंड के मालिक नीरव मोदी पर पीएनबी घोटाले का आरोप है। उनके खिलाफ भारत में मामला दर्ज है। नीरव मोदी फिलहाल भारत से फरार हो गया है। भारतीय एजेंसियां उसको खोज रहीं है।