ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है। आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। आज आपका राशिफल क्या कहता है। 11 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।
मेष- आज लोगों की नजर में आपका सम्मान बढ़ेगा। शरीर में शिथिलिता की स्थिति बनी रहेगी। सही समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। आप अपने निर्णय पर अडिग रहें। जीविका-मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृषभ- आज आपके धन, सम्पत्ति, मान, सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन परिवार में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपके सर में पीड़ा हो सकती हैं। पानी से सावधानी बरतें। किसी लम्बे समय से बिछड़े हुए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा लेकिन तेजी से खर्च भी होने की संभावना है। नयी योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य जिन पर आपका ध्यान नहीं जा रहा था वो फिर से शुरू होगे। आज आपर हर क्षेत्र में कामयाब होंगे।
कर्क- भौतिक संसाधनों पर खर्च अधिक कर सकते हैं। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज साझेदारी के कार्यो में लाभ होगा। लाभकारी योजनाओं प्रति मन आगे बढ़ेगा। किसी बात पर जीवन साथी से टकराव हो सकता है।
सिंह- नए विवाहित जोड़ों के घर पर किलकारियां गॅूंजेंगी। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना टल सकती है। नौकरी पेशा वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे है। विरोधी आपका विरोध करने से चूकेंगे नहीं।
तुला- कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज किसी काम के लिए सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी अनहोनी की आशंका से ग्रस्त रहेंगे। अगर किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो बाहर निकलना कठिन हो सकता है।
वृश्चिक- आज जरूरी कार्यो के प्रति ध्यान दें। अपने काम से काम से रखेंने की कोशिश करें, बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। जीवन साथी के प्रति मन उदासीन हो सकता है। नवयुवक अपने प्रेम संबंध के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे।
धनु- आज आपको घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। डॉक्टरी वर्ग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको दफ्तर में अधिक काम करना पड़ सकता है।
मकर- आज किसी की मदद से आपको सफलता मिल पाएगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक कार्य में आज आपका पूरा मन लगेगा। जमीन-जायदाद की लेन-देन में सतर्कता बरतें। आपका दिन आपके लिए शुभ हैं।
कुंभ- आज आप मकान बनाने की योजना पर काम कर सकते हैं। बजट के अनुसार ही खर्च करें और व्यय से बचें। किसी धार्मिक आयोजन में जाने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन-घर के रख-रखाव में लापरवाही न बरतें।
मीन- आज बड़े काम में संतान की मदद मिलेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं और तेज गति से न चलाएं। कागजी काम में सावधानी बरतें। आज का दिन शुभ है। दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाएं। धार्मिक कार्यों के प्रति मन आगे बढ़ेगा।