नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय योग दिवस का रंग दुनियाभर में दिखाई दे रहा है। इस मौके पर सेना भी योग के रंग में रंगती नजर आई। सरहद से लेकर नौसेना के जहाजों तक योग किया गया। नौसेनिकों ने भारतीय युद्धपोत INS विक्रमादित्य पर योगा किया। वहीं लद्दाख के जवानों ने योग दिवस के मौके पर -25 डिग्री तापमान में बर्फ के बीच योग किया।
वैसे तो सेना के लिए योग रोजमर्रा की दिनचर्या है। लेकिन इस दिवस को मनाने के लिए उन्होंने खास तैयारियां की इसके लिए वो सुबह से ही योगा की तैयारियों में जुट गए। नौसेना प्रमुख एडमिरल ने बताया कि सेना के जवानों ने इस योग दिवस के मौके की तैयारियां पहले से ही कर ली थी। उन्होंने कहा की वैसे तो सेना रोज ही योग करती है लेकिन इस दिन योगा का महत्व कुछ और ही हो जाता है।
@ITBP_official jawans doing Yoga in snow conditions at 18000 feet in Ladakh at -25 degree temp on #InternationalYogaDay @narendramodi pic.twitter.com/IS5eXvciJE
— Manjeet Negi (@manjeetnegilive) June 21, 2017
इस मौके पर उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक तौर पर हमें फिट रहने के लिए योगा की बेहद जरूरत है। योग हमारे जीवन का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने बताया कि नौसेना के सारे स्टेशन पर अब हर रोज योग होता है। मुझे समय नहीं मिल पाता की मैं योग करूं, लेकिन मैं कोशिश करता हूं की जब भी समय मिले मैं योगा कर लिया करूं।
आपको बता दें कि आज अंतराराष्ट्रीय योग दिवस को तीन साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दिवस को मनाने के लिए लखनऊ के रमाबाई पार्क सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पहुंचे, उन्होंने वहां 55,000 लोगों के साथ योगासन किया। इस योग दिवस पर बारिश भी हुई लेकिन वो भी लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाई। देश की राजधानी दिल्ली में भी योग का रंग देखने को मिला। यहां पर योगा करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, वेंकैया नायडू और एलजी अनिल बैजल।