नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरूण जेटली चार दिन की रूस यात्रा पर जा रहे हैं। जहां वह भारत-रूस सैन्य तकनीकी सहयोग बैठक में हिस्सा लेगें। इस दौरान उनके साथ एक शिष्टमंडल भी जा रहा है।
भारत-रूस सैन्य तकनीकी सहयोग बैठक में हिस्सा लेने के लिए कल से चार दिन की यात्रा पर रूस जा रहे हैं। उनके साथ एक शिष्टमंडल भी जा रहा है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जेटली 20 से 23 जून तक रूस यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह रूस के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री मंगलवार को दोपहर रूसी शहर नोवोसीबिर्स्क के लिए रवाना होंगे। जो 21 जून की सुबह वहां पहुंचेंगे।
उसी दिन वह शहर में आयोजित वैज्ञानिक नवाचार प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में जाएंगे। इसके बाद वह रूस के उप प्रधानमंत्री दीमित्री रोगोजिन से मुलाकात करेंगे। जहां दोनों के बीच उच्च सैन्य तकनीक और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया जाएगा।
जेटली 22 जून को मास्को पहुंचेंगे। 23 जून को वह रूस के रक्षा मंत्री जनरल सेर्गेई शेयुगू के साथ पहले अकेले मुलाकात करेंगे। उसके बाद शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की जाएगी।। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
जेटली 23 जून को स्वदेश के लिए रवाना होंगे। जो 24 जून की सुबह यहां पहुंचेंगे। जेटली के साथ रक्षा सचिव और रक्षा सचिव (उत्पादन) के अलावा वायु सेना , सेना और नौसेना के उच्च अधिकारी भी जायेंगे।