नई दिल्ली। ‘फॉर्च्यून’ ने दुनिया की सबसे टॉप 500 कंपनियों की सूची बनाई हैं जिनमें से केवल 10 कंपनियां ऐसी हैं जिनकी मार्केट वैल्यू दुनिया के कई देशों की GDP से कहीं ज्यादा हैं। इन टॉप 10 कंपनियों में वॉलमार्ट, बर्कशायर हैथवे, एप्पल से लेकर जनरल-फोर्ड मोटर्स और AT&T हैं।
‘वॉलमार्ट’ दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी हैं। इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 23 लाख के आस पास हैं। कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की संख्या दुनिया के कई कंपनियों के मुकाबले कही ज्यादा हैं। पिछले साल वॉलमार्ट ने 13,643 मिलियन डॉलर की कमाई की थी लेकिन इस साल इसमें -7.2% की गिरावट सामने आई हैं। लेकिन फॉर्च्यून के मुताबिक ये दुनिया की पहली सबसे बड़ी कंपनी हैं।
‘बर्कशायर हैथवे’ ये कंपनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हैं। इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 3,67,700 हैं। इस कंपनी ने पिछले साल 24,074 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 411035 मिलियन डॉलर है।
‘एप्पल’ मोबाइल और गैजेट्स बनाने वाली टेक कंपनी इसमें काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या 1,16,000 हैं। इसलिए यह कंपनी फॉर्च्यून के मुताबिक दुनिया की तीसरी बड़ी कंपनीयों मे से एक हैं। पिछले साल एप्पल ने करीब -14.4% कम है। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 753718 मिलियन डॉलर है।
‘एक्सॉन मोबिल’ तेल का कारोबार करने वाली इस कंपनी ने पिछले साल काफी घाटा किया है। ऑयल के दाम गिरने के चलते पिछले साल इसके मुनाफे में 51.5% का अंतर आया है। पिछले साल फॉर्च्यून की लिस्ट में ये कंपनी दूसरे नंबर पर थी। दुनियाभर में इसके कर्मचारियों की संख्या 72,700 है। लेकिन एक्सॉन मोबिल फॉर्च्यून के मुताबिक दुनिया की चौथी बड़ी कंपनी हैं।
‘मैकेज़न’ एक फार्मास्युटिकल कंपनी है। इसके दुनियाभर में कर्मचारियों की संख्या 68,000 हैं। पिछले साल की तुलना में इस वित्तीय वर्ष मैकेज़न की कमाई में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। पिछले साल भी मैकेज़न पांचवें नंबर पर मौजूद थी और इस साल भी पांचवे नंबर पर ही हैं।
‘युनाइटेड हेल्थ ग्रुप’ दुनिया की छठे नंबर की अमेरिकी कंपनी है। इसके दुनियाभर में लगभग 13 करोड़ से भी ज़्यादा कंज्यूमर हैं। इस कंपनी की स्थापना साल 1974 में हुई थी और इसमें काम कर रहें कर्मचारियों की संख्या 2030000 है। पिछले साल इसकी कमाई 7 हज़ार मिलियन डॉलर से ज़्यादा रही थी।
‘CVS हेल्थ’ के दुनियाभर में कर्मचारियों की संख्या 204000 है। पिछले साल इस कंपनी ने 5317 मिलियन डॉलर की कमाई करी थी। 2016 में यें कंपनी दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अमेरिका की फार्मेसी कंपनी CVS हेल्थ है। इसकी शुरुआत साल 1963 में हुई थी।
‘जनरल मोटर्स’ ऑटोमोबाइल की दुनिया में एक मिसाल के रुप में रही हैं। इस कंपनी के दुनियाभर में 20, 25000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसने पिछले साल 9427 मिलियन डॉलर का मुनाफा किया हैं। इस कंपनी की शुरुआत 1897 में हुई थी।
‘AT&T’ दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है। इसने पिछले साल में 9427 मिलियन डॉलर की कमाई करी थी। इसके मार्केट वैल्यू 52,968 मिलियन डॉलर हैं। दुनिया भर में काम रहें इसके कर्मचारियों की संख्या लगभग 2.25 लाख है। इसकी शुरुआत साल 1983 में हुई थी। फॉर्च्यून के मुताबिक ये दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी कंपनी है।
‘फोर्ड मोटर्स’ फॉर्च्यून के मुताबिक दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी कंपनी हैं। पिछले साल इस कंपनी को करीब -37.7% का घाटा देखने को मिला हैं। इसकी मार्केट वैल्यू 46349 मिलियन डॉलर है। दुनिया भर में इसके 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी मौजूद हैं। इस कंपनी की शुरुआत साल 1903 से हुई हैं।