बॉलीवुड की देसी गर्ल एक बार चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वो अपनी आशिकी को लेकर नहीं बल्कि घर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर हैं। बीएमसी यानि बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने प्रियंका को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। जिसको लेकर प्रियंका कोर्ट कहचरी के चक्कर काटती हुई नज़र आ रही हैं। वैसे ये भी कहना गलत नहीं होगा जहां एक तरफ बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा हैं तो वही दूसरी तरफ बॉलीवुड के सितारों पर गाज भी गिर रही हैं। सोमवार को मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर रेप का आरोप लगा हैं तो अब वही प्रियंका भी कोर्ट कहचरी में बिज़ी हैं। बता दे अगर ये मामला आगे बढ़ा तो प्रियंका के लिए मुसीबतें भी ला सकता हैं। बीएमसी के मुताबिक, “प्रियंका को ये नोटिस अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा इलाके में ऑफिस और उसी के पास बने एक दूसरे कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के भीतर कथित तौर पर अवैध निर्माण किए जाने को लेकर ये नोटिस भेजा है।”
बता दे अभी तो देसी गर्ल ने इस कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स करिज्मा ब्यूटी स्पा और सैलून को किराए पर दे रखा हैं। बीएमसी ने इस मामले पर बयान दिया हैं कि, “उन्हें म्युनिसिपल कॉर्पोरेटर के अलावा कई दूसरे लोगों से शिकायतें मिली हैं और जब इस शिकायत पर कार्रवाई की गई तो इसे बिल्कुल सही पाया।” इसके बाद बीएमसी ने प्रियंका को नोटिस भेज कर अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दे बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने प्रियंका को इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक महीने का समय भी दिया हैं। इस नोटिस में इसके साथ ये भी बताया गया हैं कि “अगर उन्होंने एक महीने के भीतर इस अवैध निर्माण को नहीं हटवाया तो बीएमसी की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।” इस नोटिस के बाद ऐसा लग रहा हैं कि प्रियंका कि मुश्किलें बढ़ सकती हैं।