धर्मेंद्र के बारे में 10 अनसुनी बातें, जिन्हें नहीं जानते होंगे आप

10 Interesting facts about Dharmendra
source- Nedrick news

10 Interesting facts about Dharmendra in Hindi – 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड के बेताज बादशाह रहे एक्टर धर्मेंद्र ने कई फिल्मों ने काम करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया रहे. धर्मेंद्र एक्शन ने रोमांस, कॉमेडी समेत कई एक्शन फिल्मों में काम करके दर्शकों के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनायीं है और इस वजह से अज के समय में भी दर्शक एक्टर धर्मेंद्र की फिल्में देखना पसंद करते हैं. जहाँ एक्टर धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं तो वहीं एक्टर धर्मेंद्र के बारे कई सारी ऐसी बातें जो शयद दर्शकों को पता नहीं होगी. अहिं इस पोस्ट के जरिये हम आपको धर्मेंद्र की यही  10 अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं.

Also Read-धर्मेंद्र की टॉप 5 क्लासिक फिल्में, जो आज भी हर घर में देखी जाती है. 

बचपन में स्कूल जाना नहीं था पसंद 

Dharmendra
Source- Google

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को एक स्कूल टीचर किशन सिंह देयोल और उनकी पत्नी पत्नी सतवंत कौर के घर में हुआ. जहां उनके स्कूल में टीचर थे तो वहीं धर्मेंद्र को स्कूल जाना पसंद नहीं था. वो कहते थे कि वो अपने माँ से रिक्वेस्ट करते थे कि वो स्चूल नहीं जायेंगे क्योंकि उनके पिता उन्हें बाकि बच्चों की तुलन में ज्यादा डांटते थे और इस वजह से धर्मेंद्र को स्कूल जाना पसंद नही था.

Dharmendra
Source- Google

माँ की वजह से बने बॉलीवुड के सुपरस्टार 

Dharmendra
Source- Google

जहां धर्मेंद्र को स्कूल जाना पसंद नहीं था तो वहीं उनका मन पढाई से ज्यादा फिल्मों की तरफ भागता था और वो अभिनेता बनने का सपना देखते थे और इस बात को वो अपनी माँ के साथ शेयर करते थे और फिल्मों को तरफ उनकी रूचि को देखते हुए उनकी माँ ने सुझाव दिया कि उन्हें फिल्मों में अभिनय करने के लिए एक अनुरोध पत्र लिखना चाहिए और यही पत्र उनके लिए वरदान साबित हुआ.

टैलेंट हंट के कम्पटीशन के जरिए मिली बॉलीवुड में एंट्री

Dharmendra and hema malni
Source- Google

10 Interesting facts about Dharmendra in Hindi – वहीं माँ के सुझाव को लेकर धर्मेंद्र ने अपनी तस्वीरों के साथ फिल्मफेयर के नए टैलेंट हंट के लिए एक आवेदन भेजा और यही से उनके एक्टर बनाने की कहानी शुरू हुई, धर्मेंद् नए टैलेंट हंट के कम्पटीशन को जीत लिया है और काम की तलाश में पंजाब से मुंबई आ गये.

स्ट्रगल के दिनों में हुई सुपरस्टार मनोज कुमार से दोस्ती 

वहीं मुंबई आने के बाद साल 1960 में उन्होंने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया. 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से धर्मेंद्र ने खुद को एक्शन हीरो के रूप में जनता के बीच आए और इसी स्ट्रगल के दिनों में धर्मेंद्र की दोस्ती मनोज कुमार से हुई और इन दोनों को पता नाही था कि एक दिन ये दोनों सुपरस्टार बनेंगे.

Dharmendra and hema malni, 10 Interesting facts about Dharmendra
Source- Google

इस वजह से मिला हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने का मौका 

इसी के साथ धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ से जुड़ा एक किस्सा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाने के इच्छुक थे और उन्हें बताया गया था कि संजीव कुमार वीरू का किरदार निभाएंगे और फिल्म की हीरोइन हेमा मालिनी होगी लेकिन कहा जाता है कि संजीव कुमार ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और प्रपोज रिजेक्ट करने की वजह से संजीव कुमार उनके करीब नहीं रहना चाहते थे जिसके बाद धर्मेंद्र को हेमा के साथ रोमांस करने का मौका मिला.

Dharmendra and hema malni
Source- Google

हेमा मालिनी समेत इन एक्ट्रेस के साथ किया काम 

धर्मेंद्र ने मीना कुमारी, सायरा बानो, शर्मिला टैगोर, मुमताज, आशा पारेख और जीनत अमान समेत कई बॉलीवुड हीरोइन बॉलीवुड के साथ रोमांस किया लेकिन हेमा मालिनी के साथ उनकी जोड़ी सबसे अच्छी मानी जाती है और कहा जाता है कि फिल्म सेट पर ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी शुरू हुई.

Dharmendra
Source- Google

दूसरी शादी के लिए अपनाया इस्लाम धर्म

धर्मेंद्र ने 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की. उनकी पहली शादी से उनके दो बेटे हैं सनी देयोल और बॉबी देयोल थे लेकिन इस बीच फिल्म सेट पर धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया और प्यार की कहानी शादी तक भी पहुंची और साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की.

Dharmendra and hema malni
Source- Google

धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म भी अपना लिया ताकि वह बिना तलाक लिए शादी कर सकें और धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली.

10 Interesting facts about Dharmendra
Source- Google

अभिनेता दिलीप कुमार ने की थी उनके शरीर की तारीफ

दूसरी शादी करने के बाद और बड़े बेटे सनी को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद भी फिट हों की वजह से धर्मेंद्र को कई फिल्में ऑफर होती रहीं और उनके फिट होने का जिक्र एक बार अभिनेता दिलीप कुमार ने किया था. अभिनेता दिलीप कुमार ने उनकी फिटनेस को लेकर कहा था कि भगवान ने उन्हें धर्मेंद्र जैसा शरीर नहीं दिया, जो उनके साथ अन्याय हुआ.

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं धर्मेंद्र

Dharmendra and hema malni
Source- Google

10 Interesting facts about Dharmendra – धर्मेंद्र  को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है साथ ही 1997 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

दिल्ली और मुर्तल में धर्मेंद्र की थीम पर कई रेस्टोरेंट 

10 Interesting facts about Dharmendra
Source- Google

वहीँ नई दिल्ली और पंजाब जाते समय मुर्तल पर धर्मेंद्र की फिल्मों, किरदारों पार कई सारे रेस्टूरेंट हैं. जहाँ उनकी फिल्मों के कई सारे डायलॉग दीवारों पर लिखे हुए हैं. वहीं इन रेस्टोरेंट में मॉकटेल के नाम जवानी भरी गुलाबो, वीरू की घुट्टी और प्यारे मोहन मसाला निम्बू  हैं. वहीं इन रेस्टोरेंट का उद्घाटन खुद धर्मेंद्र ने किया है.

Also Read-हेमा मालिनी से शादी करने से पहले धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी के बीच क्या हुई थी डील?. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here