Dasvi Trailer: जाट नेता के किरदार में Abhishek Bachchan ने जीता दिल, जानें कैसा है उनकी फिल्म दसवीं का ट्रेलर?

Dasvi Trailer: जाट नेता के किरदार में Abhishek Bachchan ने जीता दिल, जानें कैसा है उनकी फिल्म दसवीं का ट्रेलर?

अभिषेक बच्चन एक बार फिर OTT पर छाने की तैयारी में है। अभिषेक की अपकमिंग मूवी ‘दसवीं’ का ट्रेलर आज आउट किया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ निमरत कौर और यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2022 को Netflix पर रिलीज होगी।  इस मूवी को तुषार जलोटा के डायरेक्शन में तैयार किया गया है।   

फिल्म में अभिषेक बच्चन एक जाट मुख्यमंत्री के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की स्टोरी  हरियाणा के एक गांव की दिखाई जाती है, जहां 8वीं पास मुख्यमंत्री  टीचर भर्ती घोटाले में जेल भेजा जाता है।

क्या दिखाया गया ट्रेलर में…?

ट्रेलर की शुरुआत उस सीन से होती है, जब घोटाले के चलते गंगा राम चौधरी (अभिषेक बच्चन) को जेल में डाला जाता है। इसके बाद गंगा राम चौधरी अपनी पत्नी बिमला देवी (निम्रत कौर) को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देता हैं। जेल में आकर भी गंगा राम चौधरी की अकड़ और रूतबा कम नहीं होता। वहीं, इस दौरान ही यहां जेल में उसका सामना होता है एक सख्त IPS ऑफिसर ज्योति (यामी गौतम) से, जो गंगा राम चौधरी को एक आम कैदी की तरह से ट्रीट करती है। ज्योति, गंगा राम चौधरी की अकड़ तोड़ने की कोशिश करती है और  इस दौरान वो गंगा राम को बेइज्जत करते हुए अनपढ़ गंवार कह देती है। 

इसके बाद जेल से ही गंगा राम 10वीं पास करने की ठान लेता हैं। वो ये तक कह देता है कि अगर उसने दसवीं पास नहीं की तो वह दोबारा कभी सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेगा। इस दौरान किन चुनौतियों का सामना करेगा? वो कैसे जेल में 10वीं पास करेगा, इस पर ही फिल्म की कहानी बेस्ड है। वहीं ट्रेलर में एक और ट्विस्ट ये भी देखने मिलता है कि गंगा राम चौधरी की पत्नी मुख्यमंत्री बनने के बाद कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं। ऐसे में गंगा राम क्या करेगा, ये आपको फिल्म में ही जानने को मिलेगा।

फिल्म के किरदारों ने जीता दिल

फिल्म का ट्रेलर आते ही हर तरफ छा गया। अभिषेक बच्चन से लेकर यामी गौतम तक के किरदारों को लोग इसमें काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन एक जाट नेता के किरदार में खूब जच रहे हैं। हरियाणी बोली से लेकर अभिषेक बच्चन का रूतबा तक…सबकुछ काफी कमाल का लग रहा है। वहीं यामी गौतम और निमरत कौर भी अपने किरदारों में परफेक्ट दिख रही हैं। 

हालांकि दसवीं को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेलर से ही फिल्म की पूरी कहानी समझ आ रही है। जेल में  पढ़ने की चुनौती से लेकर यामी का धाकड़ अंदाज तक सबकुछ ट्रेलर में देखने को मिल ही गया। ऐसे में फिल्म में कुछ मसाला मेकर्स ने बचाकर रखा है या नहीं, ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here