Farah Khan YouTube Income: फराह खान ने खोला कमाई का राज, फिल्मों से ज्यादा कमा रही हैं यूट्यूब से!

Farah Khan YouTube Income
Source: Google

Farah Khan YouTube Income: कोरियोग्राफर फराह खान हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम यूट्यूब व्लॉगिंग के कारण भी चर्चा में है। फराह ने कुक दिलीप के साथ मिलकर अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जो फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। इस चैनल में फराह हर हफ्ते किसी सेलेब के घर जाती हैं, वहां के आलीशान घर की झलक दिखाती हैं और किचन में नए-नए पकवान बनाने का भी प्रयास करती हैं। इस दौरान कुक दिलीप उनकी मदद करते दिखाई देते हैं।

और पढ़ें: Mridul Tiwari Eviction: बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद मृदुल तिवारी का नोएडा में भव्य स्वागत, फैंस ने किया चक्काजाम, एविक्शन पर बढ़ा विवाद

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में फराह की राय (Farah Khan YouTube Income)

हाल ही में फराह अपनी दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन पर खुलकर बात की। सानिया ने फराह से सवाल किया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो कोरियोग्राफी या कंटेंट क्रिएशन में से क्या चुनेंगी।

इस सवाल का जवाब देते हुए फराह ने कहा कि वो इस समय ज्यादा पैसा कंटेंट क्रिएशन से कमा रही हैं। इस जवाब पर सानिया हंस पड़ीं और मजाक में कहती हैं कि ये बात उस इंसान से आ रही है जिन्होंने 300 करोड़ की फिल्म बनाई है। फराह ने तुरंत जवाब दिया कि हां, पर्सनली कंटेंट क्रिएशन से मुझे सबसे ज्यादा कमाई हुई है, लेकिन अगर आप मुझसे पूछो कि मैं असल में क्या करना चाहती हूं तो मेरा पहला प्यार डायरेक्शन है और हमेशा रहेगा। याद रहे कि फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 350 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कोरियोग्राफी और डायरेक्शन में फराह का योगदान

कोरियोग्राफी के अलावा फराह कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ का हिस्सा रही हैं। हाल ही में उन्होंने गाना ‘गफूर’ को कोरियोग्राफ किया और उसका डायरेक्शन भी संभाला। इस गाने में तमन्ना भाटिया नजर आई थीं, और यह गाना आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में शामिल था।

कुछ दिनों पहले फराह खान एक्ट्रेस निक्की तंबोली के घर भी गई थीं। इस दौरान उन्होंने कुक दिलीप को साथ बैठकर खाने का ऑफर दिया, लेकिन दिलीप ने विनम्रता से मना कर दिया और कहा कि उन्हें किचन में रहकर खाना बनाना ज्यादा आरामदायक लगता है। इस छोटे से वाकये को फैन्स ने काफी सराहा।

फराह का व्लॉगिंग अनुभव

फराह ने दिलीप के साथ यूट्यूब व्लॉगिंग की शुरुआत 2024 में की थी। इस व्लॉग में वह सिर्फ खाना बनाती नहीं, बल्कि सेलेब्स के घर का दौरा कर उनके आलीशान घर दिखाती हैं। व्लॉगिंग के दौरान फराह ने खुलासा किया कि इस चैनल की वजह से उन्होंने दिलीप की सैलरी में भी बढ़ोतरी की है।

और पढ़ें: Rubina-Abhinav Love Story: पति पत्नी और पंगा के विजेता बने रुबीना-अभिनव, जानें उनकी लव स्टोरी, करियर और संपत्ति की पूरी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here