खतरों के खिलाड़ी-12 के कंटेस्टेंट्स दिखे मस्ती के मूड में, जानें बीच पर किसने ढाया कहर, तो किसने फ्लॉन्ट किए एब्स

खतरों के खिलाड़ी-12 के कंटेस्टेंट्स दिखे मस्ती के मूड में, जानें बीच पर किसने ढाया कहर, तो किसने फ्लॉन्ट किए एब्स

स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 इस समय चर्चा में बना हुआ है। बॉलीवुड डायरेक्टर और शो के होस्ट रोहित शेट्टी अपने कंटेस्टेंट्स के साथ केपटाउन में है। KKK 12 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन शूटिंग के अलावा कंटेस्टेंट्स खूब एंजॉय करते हुए भी नजर आ रहे है। उनके फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए है।

खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा ले रहे सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख समुद्र पर खूब मजे करते दिखे। इसकी तस्वीरे फैजल ने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में वे अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे है। 

फैजू के अलावा कोरियोग्राफर तुषार कालिया और बिग बॉस 15 के रनरअप प्रतीक सहजपाल ने भी फोटोज शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। इसके अलावा फैजू ने प्रतीक सहजपाल के साथ एक रनिंग रील्स भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उनका ये अंदाज फैंस को काफी अच्छा लगा।

वहीं खतरों के खिलाड़ी में एक्ट्रेस चेतना पांडे भी स्टंट करती दिखेंगी। लेकिन फिलहाल वो भी मोनोकिनी में पोज देती नजर आई। वे केपटाउन में अपने सफर को खूब एंजॉय कर रही है।

बात करें दूसरी महिला प्रतिभागियों की तो वे भी कहर ढहाने में पीछे नहीं हटी। बीच पर कनिका मान, चेतना पांडे और एरिका पैकर्ड भी खूब पोज देती नजर आई। इससे पहले भी इनकी कई फोटोज और वीडियोज सामने  आ चुके है। जहां सभी खूब मजे करते नजर आ रहे है।

इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 में कनिका मान, चेतना पांडे, एरिका पैकर्ड, रूबिना दिलैक, फैजल शेख, तुषार कालिया, शिवांगी जोशी, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल, मुनव्वर फारुखी, सृति झा और जन्नत जुबैर नजर आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here