कॉन्टेंट पॉलिसी को लेकर विवाद झेल रहे फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। दूसरी तिमाही में भारी नुकसान उठाने की वजह से फेसबुक के शेयर में 24 प्रतिशत की गिरावट आई और अगले दो घंटे के भीतर ही जकरबर्ग को 168 करोड़ डॉलर का नुकसान हो गया। बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है। यही नहीं, इस पूरे साल अच्छी प्रदर्शन की उम्मीद भी नहीं है। बतादें कि कंपनी के दुनियाभर में 2.23 अरब यूजर्स हैं।
नुकसान पर फेसबुक के वित्त अधिकारी डेविड वेनर ने कहा कि तीसरी और चौथी तिमाही में मुनाफा कम हो सकता है। इसके बाद फेसबुक के शेयर्स में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद जकरबर्ग को 2 घंटे में ही 168 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अब जकरबर्ग छठे स्थान पर आ गए हैं। फेसबुक को विरले ही ऐसा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि पिछली बार 2015 में फेसबुक का कुछ नुकसान उठाना पडा था।
साख में आई गिरावट
फेसबुक के डेटा प्राइवेसी मामले पर जांच और जकरबर्ग के यूएस कांग्रेस के सामने पेश होने से कंपनी की साख में भारी कमी आई है। यही नहीं इस तिमाही में यूरोप के जटिल नियमों का भी उन पर असर पड़ा है। इस वजह से फेसबुक पर अकाउंट खोलने व यूजरों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
दुनियाभर में 2.23 अरब यूजर्स हैं लेकिन अभी करोड़ों की संख्या में फेसबुक के यूजर्स में कमी आ रही है। फेसबुक का कहना है कि जून में इसके 1470 करोड़ डेली यूजर थे। हालांकि तिमाही में फेसबुक को 42 फीसदी का फायदा हुआ है और अब भी फेसबुक दुनियाभर में सबसे बड़े यूजर्स के रूप में है। मोबाइल विज्ञापन के मामले में भी कंपनी अभी काफी आगे है।