Newshower, Nedrick News द्वारा लॉन्च किया गया एक विश्वसनीय न्यूज प्लेटफ़ॉर्म है, जो मूल कंपनी Nedrick India के तहत कार्य करता है। हमारा उद्देश्य दोनों भाषाओं, हिंदी और अंग्रेजी में सही, समय पर और रिसर्चड न्यूज प्रदान करना है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारे द्वारा प्रकाशित न्यूज पूरी तरह से तथ्यों की जाँच के बाद हो, ताकि हमारे पाठक सही और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें। Newshower में, हम सत्य और पारदर्शिता की शक्ति में विश्वास करते हैं और हम आपको ऐसी खबरें देने की कोशिश करते हैं जिन पर आप भरोसा कर सकें। चाहे राष्ट्रीय समाचार हो, अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ हो या स्थानीय कहानियाँ हो, हम आपको तथ्यों से भरपूर विश्वसनीय न्यूज सबसे आसान और सुलभ तरीके से प्रदान करते हैं।
About Nedrick News
Nedrick New (साहस सच कहने का) ये सिर्फ हमारे लिए शब्द नहीं है बल्कि ये हमारा उद्देश्य है कि जिस साहस की हम बात कर रहे हैं उसे बेबाकी से आप तक पहुंचाएं और इसी साहस की वजह से Nedrick New ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनायी है। Nedrick New ने सिर्फ दो लोगों के साथ 10 फरवरी 2017 को एक संकल्प लिया कि हमें खबरों की सच्चाई और पत्रकारिता की पारदर्शिता बनाए रखनी है। उस दिन से अब तक Nedrick New ने ना ही कभी पीछे मुड़कर देखा और ना ही अपने उस संकल्प को टूटने दिया। आज हमारे पास देशभर में लगभग 100 लोगों की टीम है। हम खबरों की अहमियत को अच्छे से समझते हैं इसीलिए सही समय पर सही तरीके से खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हमारे पास संवाददाताओं और स्ट्रिंगर्स की एक टीम भी है। जिसकी वजह से हम हर क्षेत्र की न्यूज लोगों तक पहुंचाने में कभी नहीं चूकते। Nedrick New लोगों को राजनीति से जुड़ी वो हर खबर बताता है जिसे जानना सभी के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा हम लोगों को एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बॉलीवुड और देश में चल रही हर खबरों से अपडेट रखते हैं। हम अपनी खबरों के माध्यम से हमेशा कोशिश करते हैं कि हम लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाली मीडिया को हमेशा प्रत्यक्ष और पारदर्शी रखें।