नार्थ ईस्ट में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण लोग काफी प्रभावित हुए हैं। असम के साथ उत्तर भारत में भी करीब चार लाख से अधिक लोग बारिश, तूफान और बाढ़ के कहर से बहुत परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, असम में 48 घंटो की भारी बारिश से अब बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। लोगों को हो रही इस परेशानी के कारण क्षेत्र के कई लोग अपना-अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गये हैं। साथ ही दुसरी तरफ उनकी मदद के लिए सेना बचाव और राहत के कार्य में लगी हुई है। बता दें कि उत्तर पूर्व इलाके में भीषण बाढ़ के कारण अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपको बता दें कि, असम में 6 जिलों के करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हैं। लेकिन बाढ़ की स्थिति लगातार और बिगड़ती जा रही है। जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों की परेशानी दिन पर दिन और बढ़ती जा रही है। रविवार को आई बाढ़ के कारण करीब पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। साथ ही बचाव का कार्य अब भी जारी है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा में पचास हजार से ज्यादा लोग राहत कैंपो में शरण लिए हुए हैं। इस राज्य में करीब 5400 हेक्टेयर की फसल अब तक बर्बाद हो चुकी है।
गौरतलब है इससे पहले भी उत्तर पूर्व में आई बाढ़ के कारण मणिपुर में चार लोगों की और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मणिपुर में बाढ़ से प्रभावित हुए दो जिलों में करीब डेढ़ लाख लोगों से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। जिससे वहां पर स्थति काफी खराब हो चुकी थी। बता दें कि बाढ़ से हालात खराब होने से कुछ मार्गो पर ट्रेन सेवा बंद हो चुकी है, जिसकी वजह से और सड़को के बह जाने के कारण असम, त्रिपुरा और मणिपुर में स्थति काफी बिगड़ी हुई है। असम में बाढ़ की स्थति ज्यादा खराब होने के साथ ही राज्य के सात जिलों में करीब चार लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।