Maruti Cars GST Price: त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही देश के कार बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। वजह है हाल ही में सरकार द्वारा किए गए GST स्ट्रक्चर में बदलाव, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है। Maruti Suzuki ने इस राहत का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हुए अपनी कारों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। अब स्थिति ये हो गई है कि लोग कह रहे हैं कि बाइक लूं या कार?
अब कार खरीदना सपने जैसा नहीं रहा! Maruti Cars GST Price
GST में छूट के बाद मारुति ने कुछ मॉडल्स की कीमत में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की है। खास बात यह है कि कंपनी की सबसे सस्ती कार अब Alto K10 नहीं, बल्कि Maruti S-Presso बन गई है, जिसकी नई शुरुआती कीमत ₹3.49 लाख हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹4.26 लाख थी। Alto K10 अब ₹1.07 लाख सस्ती होकर ₹3.69 लाख से शुरू हो रही है।
सस्ती बाइक्स और सस्ती कारों में अब मामूली फर्क
हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स की कीमतें जहां ₹2 लाख के आसपास पहुंच रही हैं, वहीं एंट्री-लेवल कारें अब ₹3.5 लाख से शुरू हो रही हैं। ऐसे में जो लोग बाइक लेने का मन बना रहे थे, वे अब कार की तरफ भी देख रहे हैं क्योंकि EMI में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन सुविधा और सुरक्षा के मामले में कार बेहतर विकल्प बन रही है।
इन कारों के दाम में हुई बड़ी कटौती
| मॉडल | कटौती (₹) | नई कीमत (₹) |
| S-Presso | ₹1,29,600 | ₹3,49,900 |
| Alto K10 | ₹1,07,600 | ₹3,69,900 |
| Celerio | ₹94,100 | ₹4,69,900 |
| Wagon-R | ₹79,600 | ₹4,98,900 |
| Ignis | ₹71,300 | ₹5,35,100 |
| Swift | ₹84,600 | ₹5,78,900 |
| Baleno | ₹86,100 | ₹5,98,900 |
| Dzire | ₹87,700 | ₹6,25,600 |
| Tour S | ₹67,200 | ₹6,23,800 |
SUV सेगमेंट भी हुआ जेब के करीब
SUV चाहने वालों के लिए भी खुशखबरी है। Maruti Fronx अब ₹1.12 लाख सस्ती हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत ₹6.85 लाख रह गई है। Brezza में भी ₹1.12 लाख की कटौती के बाद नई कीमत ₹8.26 लाख हो गई है। जबकि Jimny, Grand Vitara और Invicto जैसे प्रीमियम मॉडल्स की कीमतों में भी 50,000 से 1 लाख रुपये तक की कमी की गई है।
| SUV/MPV मॉडल | कटौती (₹) | नई कीमत (₹) |
| Fronx | ₹1,12,600 | ₹6,84,900 |
| Brezza | ₹1,12,700 | ₹8,25,900 |
| Grand Vitara | ₹1,07,000 | ₹10,76,500 |
| Jimny | ₹51,900 | ₹12,31,500 |
| Ertiga | ₹46,400 | ₹8,80,000 |
| XL6 | ₹52,000 | ₹11,52,300 |
| Invicto | ₹61,700 | ₹24,97,400 |
| Eeco | ₹68,000 | ₹5,18,100 |
क्या बोले मारुति के अधिकारी?
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) पार्थो बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“हाल ही में हुए जीएसटी रिफॉर्म का फायदा कंपनी सीधा अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।इससे कारों की कीमत में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की गई है, जो मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करता है।”
ये नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से देशभर के सभी मारुति डीलरशिप्स पर लागू होंगी।
त्योहारी सीजन में बंपर बिक्री की उम्मीद
बाजार जानकारों का मानना है कि इन नई कीमतों से फेस्टिव सीजन में मारुति की सेल में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। ग्राहकों को अब कम बजट में कार का सपना पूरा करने का मौका मिल गया है, वो भी बिना किसी फीचर के समझौते के।
