क्रिसमस पर करने वाले हैं हाउस पार्टी तो घर को ऐसे करें डेकोरेट

Christmas-party, Christmas Party in office
Source : Google

Christmas Celebration And Decoration: क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जिसे पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को लेकर बच्चे सबसे ज्यादा उत्साहित रहते हैं और हो भी क्यों नहीं, इस दिन बच्चों को ढ़ेर सारे गिफ्ट मिलते हैं. पार्टी में केक और उनकी पसंदीदा चीजें शामिल होती है. घर में क्रिसमस ट्री तैयार करना, उस पर लाइट्स लगाना सभी बच्चों को पसंद होता है. बच्चे अपने प्यारे सेंटा को अपनी पसंदीदा चीजों के बारे में बताते हैं और क्रिसमस की सुबह सेंटा बच्चों के लिए एक प्यारा सा गिफ्ट छोड़कर चला जाता है. तो चलिए आपको इस लेख में बताते कि कैसे आप इस दिन को खास बना सकते हैं. यहां कुछ आइडिया दिए गए हैं जिनसे आप अपना क्रिसमस खास बना सकते हैं.

क्रिसमस पार्टी और डेकोरेशन आइडियाज 

डेकोरेशन – अगर आप क्रिसमस पर घर और ऑफिस डेकोरेशन करने का सोच रहे हैं। तो थर्माकोल या गत्ते की मदद से सभी बच्चों के हाथ-पैर की शेप बनवाएं और फिर उसे कलर या रंगीन पेपर से सजाएं. आप इन्हें घर मे बने क्रिसमस ट्री पर भी लगा सकते हैं. अगर आपके पास क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप घर के किसी एक ट्री को अच्छी तरह से कॉटन, लाइट्स, बेल्स और दूसरे डेकोरेशन आइटम से सजा सकते हैं। वही ऑफिस में भी आप  क्रिसमस ट्री, लाइट्स, और सजावटी चीजों से वातावरण को रंगीन और खुशहाल बना सकते हैं। इसके अलवा आप मोमबतिया जलाकर भी सजावट कर सकते हैं।

क्रिसमस ऑफिस डेकोरेशन – ऑफिस डेकोरेशन के लिए आप जिंगल बेल, क्रिस्टल बॉल्स, रेड शॉक्स और क्रिसमस ट्री से सजावट क्र सकते हैं। इससे ऑफिस काफी शानदार लगेगा।

थीम बेस्ड ड्रेस – ऑफिस पार्टी के लिए आप चाहे तो अपने इंप्लाइज को किसी खास ड्रेस थीम में आने को कह सकते हैं। इसके लिए आप कुछ खास ड्रेस कोड रख दें और इससे जुड़े कुछ गेम या टॉस्क तैयार करें और पार्टी में फन क्रियेट करें।

क्रिसमस गिफ्ट्स – अपने परिवार और दोस्तों को कुछ दिल से चुने गए गिफ्ट्स दें। गिफ्ट्स में व्यक्तिगत स्पर्श जोड़ें, जैसे हाथ से लिखे हुए नोट्स या कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स दे सकते हैं। बच्चों को टॉयज, किताबें, या क्रिसमस से जुड़े स्टोरी-बुक्स दें। खास क्रिसमस डिनर परिवार और दोस्तों को बुलाकर एक खास क्रिसमस डिनर का आयोजन करें। पारंपरिक क्रिसमस भोजन जैसे रोस्ट डिनर, पाई, केक, बटर केक, ‘क्रिसमस पुडिंग’, ‘क्रिसमस पुडिंग’ और पेस्ट्री तैयार करें।

क्रिसमस कारोल्स – क्रिसमस के गाने गाने या सुने, जैसे “जिंगल बेल्स”, “हैप्पी क्रिसमस”, और “साइलेंट नाइट”। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर क्रिसमस कारोल गाएं। इस दिन चर्च जाना और वहां की क्रिसमस सर्विस में भाग लेना भी एक खास अनुभव हो सकता है।

आगे पढ़े:  मुंबई से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट के यात्री कुवैत एयरपोर्ट पर 14 घंटे से ज्यादा समय से फंसे, परेशान यात्री ने सुनाई आपबीती .

मिमिकरी थीम पार्टी – क्रिसमस पर आप मिमिकरी थीम पार्टी ऑर्गेनाइज करें। ये आपके ऑफिस के माहोल को बहुत ही मजेदार बना देगा। कोशिश करें कि इसमें हर कोई शामिल हो और ये मिमिकरी सभी को इंज्वाय करें। किसी के पर्सनल ईशू पर मिमिकरी न करें। इसमें आप ऑफिस के इंप्लाइज की मिमिकरी करें तो बहुत ही मजेदार हो सकता है।

सेवा का कार्य – जरूरतमंदों को खाना या गर्म कपड़े दें। इस दिन किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में जाकर वहां के लोगों को खुशियाँ बांटें। जो लोग अकेले हैं, उनके लिए इस दिन को खास बनाएं।

इन सब गतिविधियों से आपका क्रिसमस एकदम खास बन जाएगा, जो न केवल उत्सव के माहौल को बढ़ाएगा बल्कि आपके रिश्तों में भी गर्मजोशी और प्यार का इज़ाफा करेगा।

आगे पढ़े : किसान दिल्ली कूच को तैयार, नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, जानें क्या हैं उनकी मांगें .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here