नई दिल्ली। प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने नरेंद्र मोदी को भारत का तीसरा सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी देश के तीसरे सबसे ज्यादा सफल प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ को मिली जेड प्लस सुरक्षा
रामचंद्र गुहा ने दिल्ली के लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स इंडिया समिट-2017 में यह बात कही है। बता दें कि बीजेपी की आलोचना को लेकर धमकियां मिलने के बाद गुहा ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 66 साल के इस नेता का करिश्मा और अपील जाति और भाषा की सीमा के परे है।
इसे भी पढ़ें-संवैधानिक पीठ के पास तीन तलाक का मामला
बता दें कि रामचंद्र गुहा को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर विरोधी माना जाता है। वो अपने लेखों में सार्वजनिक तौर पर कई बार मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। अभी एक दिन पहले ही उन्हें अज्ञात लोगों ने मेल कर बीजेपी और मोदी-शाह की आलोचना को लेकर धमकियां दी थी।
इसे भी पढ़ें- अमरीका में भारतीय कामगारों के लिए मुश्किल वक्त
गुहा ने कहा कि मोदी की पकड़ और अखिल भारतीय दृष्टिकोण उन्हें उसी पंक्ति में खड़ा करता है जिसमें नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा हैं। हम उस समय में जी रहे हैं जब मोदी भारतीय इतिहास के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और शायद वह अब तकबन चुके हैं।