पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि, गिरफ्तार किया गया विशाल ठाकुर नाम का ये युवक 26 जनवरी को कासगंज में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी है। इस युवक ने ही तिरंगा यात्रा को बुलाया था। घटना के बाद से ये फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि, मंगलवार के दिन एक कुछ हिंदू लड़को के साथ में एक मुस्लिम लड़ाका भी क्रिकेट खेल रहा था। उस समय विशाल अपने कुछल हिंदू दोस्तों के साथ वहां आया और मुस्लिम लड़के की पिटाई करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बाद में खुलासा हुआ कि यह युवक कासगंज हिंसा का मुख्य आरोपी है।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
आपको बता दें, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में हुई चंदन गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी सलीम को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और अब उसके दोनों भाई वसीम और नसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये थे। ये दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। कुल मिलाकर इस मामले से जुड़े 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने 20 लोगों के खिलाफ हत्या और देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था।
ऐसे फैली हिंसा ?
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें किसी बात को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने हिंसा का रूप ले लिया। इस हिंसा में चंदन गुप्ता नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। चंदन गुप्ता की मौत के बाद तीन दिनों तक कासगंज हिंसा की आग में जलता रहा। स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए थे। उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग लगा दी थी, हालांकि हालात बेकाबू होते देख प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लगा दी, लेकिन फिर भी हिंसा नहीं रूकी थी।