Headlines

Shibu Soren Death News: कब बिगड़ी शिबू सोरेन की तबीयत? झारखंड के ‘गुरुजी’ की मौत से जुड़ा हर सवाल यहां जानिए

Table of Content

Shibu Soren Death News: झारखंड की राजनीति से आज एक बहुत बड़ा नाम हमेशा के लिए चला गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को सुबह निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने सुबह 8:48 बजे अंतिम सांस ली। वो 81 साल के थे और बीते कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें प्यार से ‘गुरुजी’ या ‘दिशोम गुरु’ कहकर बुलाते थे, और आज वही गुरुजी सबको हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। अब सवाल है कि आखिर शिबू सोरेन का निधन कैसे हो गया, आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़ें: Shibu Soren Death: झारखंड के ‘गुरुजी’ नहीं रहे, झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन

कब से बीमार थे गुरुजी? (Shibu Soren Death News)

खबरों की मानें तों, शिबू सोरेन को कई बीमारियां थीं। वह 19 जून 2025 से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें किडनी की पुरानी बीमारी थी, डायबिटीज और दिल से जुड़ी दिक्कतें भी थीं। हाल ही में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। वो डायलिसिस पर थे और उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। जुलाई में तबीयत थोड़ी ठीक हुई थी, लेकिन अगस्त की शुरुआत में हालत फिर गंभीर हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उनके इलाज में सीनियर डॉक्टर्स की पूरी टीम जुटी थी, लेकिन इस बार वो जिंदगी की जंग हार गए। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरा परिवार मौजूद था।

हेमंत सोरेन ने क्या कहा?

पिता के निधन पर हेमंत सोरेन ने बेहद भावुक होकर कहा,
“आज मैं शून्य हो गया हूं। गुरुजी हमें छोड़कर चले गए।”

ये शब्द सुनकर समझा जा सकता है कि सिर्फ एक पिता नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, एक साथी और झारखंड की आत्मा आज हमेशा के लिए खो गई।

कौन थे शिबू सोरेन?

शिबू सोरेन के बारे में बात करें, तो वह सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, वो एक आंदोलन थे। झारखंड के आदिवासी समुदाय के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 1970 के दशक में जब महाजनों का शोषण चरम पर था, तब उन्होंने लड़ाई छेड़ी।

कहा जाता है कि उनके पिता सोबरन मांझी की हत्या ने उन्हें झकझोर दिया और यहीं से उनके सामाजिक संघर्ष की शुरुआत हुई। 1973 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की। उन्होंने झारखंड को बिहार से अलग एक राज्य बनाने की लड़ाई सालों तक लड़ी, और आखिरकार 2000 में ये सपना पूरा हुआ।

आपको बता दें, वो तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। आठ बार दुमका से लोकसभा सांसद और तीन बार राज्यसभा सांसद भी रहे। हालांकि उनके राजनीतिक करियर में विवाद भी रहे, लेकिन उनका योगदान इतना बड़ा था कि उस पर ये बातें भारी नहीं पड़ीं।

झारखंड में गहरा शोक

गुरुजी के जाने की खबर से पूरे राज्य में उदासी छा गई है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं, श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राज्य सरकार अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटी है। माना जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

और पढ़ें: Rahul Gandhi Controversy: बयान दर बयान विवादों में राहुल गांधी: जेटली से ट्रंप तक, ना पार्टी खुश, ना जनता भरोसे में

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

DoT latest news

DoT latest news: टेलीकॉम सेक्टर में सर्कुलर इकॉनमी की ओर भारत का बड़ा कदम, DoT और UNDP ने मिलकर शुरू की राष्ट्रीय पहल

DoT latest news: भारत का टेलीकॉम सेक्टर आज सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था, गवर्नेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सामाजिक बदलाव की रीढ़ बन चुका है। इसी तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दूरसंचार विभाग (DoT) और संयुक्त...
Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, नेत्रहीन छात्रा से अभद्रता के आरोपों में घिरीं भाजपा नेता

Jabalpur Viral Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला नेता को एक नेत्रहीन छात्रा के...
Vaishno Devi Yatra New Rule

Vaishno Devi Yatra New Rule: नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव, RFID कार्ड के साथ समय सीमा तय, जानें नए नियम

Vaishno Devi Yatra New Rule: नववर्ष के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर...
Banke Bihari Temple Trust Bill

Banke Bihari Temple Trust Bill: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट कानून 2025 लागू, अब कैसे होगा मंदिर का संचालन?

Banke Bihari Temple Trust Bill: उत्तर प्रदेश में श्री बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा एक अहम फैसला अब पूरी तरह से लागू हो गया है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बिल 2025 को विधानसभा और विधान परिषद से पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही यह विधेयक अब...
BMC Election 2024

BMC Election 2024: ठाकरे बंधुओं का गठबंधन टला, सीटों के पेंच में अटका ऐलान, अब 24 दिसंबर पर टिकी नजरें

BMC Election 2024: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के संभावित गठबंधन ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds