एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को छोड़ने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है। यहां तक की सलमान ने तो प्रियंका के साथ कभी भविष्य में काम न करने की भी ठान ली है। बता दें कि प्रियंका ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन फिर डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने प्रियंका और निक जोनस की सगाई पर ट्वीट कर मुहर लगाई थी।
बता दें कि अली अब्बास ने इस ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि ‘पीसी ने अनप्रोफेशनल तरीके से दो दिन पहले इंगेजमेंट की बात कर फिल्म को छोड़ दिया। प्रियंका का यह रवैया किसी भी टीम मेंबर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।’ लेकिन उनके इस ट्वीट से प्रियंका और निक की सगाई और शादी की अफवाहों पर विराम लगा गया। जिसके बाद प्रियंका और निक की सगाई की खबरें सामने आई थी कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। साथ ही अब यह खबर सामने आ रही है कि यह जोड़ा इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका-निक ने शादी की भी तारीख भी तय कर ली है। जिस कारण प्रियंका को फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी है। बता दें कि इनकी शादी को लेकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि पीसी हिंदू रीति-रिवाज से नहीं बल्कि क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने तो शादी के लिए गाउन भी डिजाइन करवा लिया है। किन अभी तक इस बारे में प्रियंका-निक की तरफ से कोई घोषणा नहीं का गई है। प्रियंका के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है कि उनकी शादी किस तरह से होगी। साथ ही कि प्रियंका दुल्हन के जोड़े में कैसी दिखेंगी।