पटना। बिहार में एक बार फिर जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में हुए हिंसा झड़पों के बाद अब बिहार के वैशाली में एक आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की खबर सामने आई है। जहां आरटीआई कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
खबरों की माने तो यह घटना बिहार के वैशाली जिले के गोरौल की है। मृतक का नाम जयंत उर्फ हैप्पी बताया जा रहा है। जो कि इनायतनगर पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी के पुत्र है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब गांव के पंचायत में करीबन दोपहर 12.30 बजे ये दोनों चाय पी रहे थे कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आए और उन्होंने उन पर अंधाधुंन गोली चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में इसी पंचायत के उप मुखिया के पति अरविंद सिंह को भी गोली लगी है। इस घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है।
इस घटना के बाद से इलाके में लोगों काफी गुस्से में है। गुस्साए लोगों ने मृतक जयंत के शव के साथ एनएच 78 और एनएच 77 को जाम कर दिया है। लोगों के विरोध के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर वाहनों का आना जाना बंद हो गया है। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर जगह-जगह आग लगा दिया है।
बता दें कि मृतक जयंत उर्फ हैप्पी आरटीआई कार्यकर्ता था। उन्होंने अपने काम के माध्यम से गोरौल के पूर्व थानाध्यक्ष से लेकर कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई दस्तावेज निकाले थे। साथ ही उन्होंने कई राजनेताओं के खिलाफ भी आरटीआई की मदद से कई साक्ष्य जमा किए थे।
इस तरीके की घटना से कही न कही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठते है। पिछले कुछ दिनों से बिहार में इस तरीके की घटना बढ़ी है।