मुंबई। फिल्म ‘इश्क विश्क’ में शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने लोगों को नशे में एक ऐसा ऑफर दे डाला जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
शहनाज काफी दिनों से हॉलीवुड में काम कर रही थी। लेकिन अब वो हॉलीवुड छोड़ एक बार फिर से बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं, वो इस बार ‘मुन्ना माइकल’ में नजर आएगी। जिसमें टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में है।
शहनाज ने पिछले साल एक प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वो एक प्रेग्नेंट महिला बनी थी, जो नशे में धूत दिखाई दे रही थी, लेकिन असलियत में वो नशे में नहीं थी बल्कि नशे में होने का नाटक कर रही थी। इस वीडियो में वो लड़को को सेक्स करने का भी ऑफर दे रही थी। यह वीडियो उस समय काफी वायरल भी हुआ था।
इस वीडियो के वायरल होने के साथ उन्हें काफी नेगेटिव कमेंट्स भी झेलने पड़े थे। इसके बाद शहनाज ने इस वीडियो पर अपना पक्ष भी रखा था। जिसमें उन्होंने कहा था, वो एक प्रैंक था जिसके जरिए मैं सिर्फ लोगों कि मानसिकता जानना चाहती थी।
शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ में वो अपनी बोल्ड फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती नजर आती हैं।
इसके अलावा शहनाज अक्सर अपनी ट्रिप की भी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
हॉलीवुड के इन प्रोजेक्ट पर कर चुकी हैं काम
शहनाज नेटफ्लिक्स के शो ब्राउन नेशन, नाइटली शो, जेंटलमैन और द बिग सिक जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। अब वो बॉलीवुड की फिल्म माइकल मुन्ना में नजर आएंगी।