Exclusive : रामायण के नाम पर ‘कलंक’ है फिल्म आदिपुरुष

Adipurush movie review
Source- Google

बड़े परदे पर प्रभास और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (16 जून) रिलीज हो गयी है. जहाँ इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा तो वहीं अब इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमा हॉल में देखी गयी है. इस फिल्म को विवाद था कि इस फिल्म में राम जी बिना जनेहू के हैं तो वहीं हनुमान जी बिना मूछों गायब हैं और सीता माता बिना सिन्दूर लगाए नजर आ रही है. इसी के साथ कई और चीजें भी है जो इस फिल्म में गलत दिखाई गयी है और इस वजह से हिन्दू धर्म की भावना आहात हुई है. वहीं इस बीच इस फिल्म को लेकर लोगों ने अपनी राय दी है.

Also Read- easer : VFX और एनीमेशन से ओवरलोडेड है प्रभास की फिल्म Adipurush, रावण के किरदार की भी उड़ी धज्जियां. 

देवी-देवताओं के किरदारों के साथ किया है खिलवाड़

Adipurush Trailer
Source- Google

दरअसल, नेड्रिक न्यूज़ के आम जनता के बीच इस फिल्म को लेकर सवाल किया. वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए एक शख्स ने कहा कि बॉलीवुड ने देवी-देवताओं के किरदारों के साथ खिलवाड़-सा किया है. बॉलीवुड ने सिनेमा घर का सहारा लेकर हिन्दू धर्म के समाज को नग्न कर दिया है. इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा. वहीं इस ममाले पर समाज को एक्शन लेना चाहिए गौर करना चाहिए. इसी के साथ इस शख्स ने ये भी कहा कि ये सब तब हो रहा है जब देश में बीजेपी की सरकार है.

हिन्दू धर्म का बना दिया मजाक

Adipurush
Source- Google

इसी के साथ जब हमारे रिपोर्टर ने पूछा कि फिल्म के ट्रेलर में राम जी को गुस्से वाला दिखाया गया है साथ ही हनुमान जी बिना मूछों के नजर आये हैं और सीता माता बिना सिन्दूर लगाए नजर आ रही है. वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए इस शख्स ने बताया कि इन लोगों में हमारे धर्म को मजाक बना दिया है.

रावण का रोल भी नहीं है सही

Adipurush saif ali khan
Source-Google

एक शख्स ने ये कहा कि फिल्म के जरिये रामायण का मजाक बना दिया है और इस फिल्म में राम जी हनुमान जी के रोल का मजाक बनाया गया है. वहीं हमारे रिपोर्टर ने सवाल किया कि रावण का रोल सैफ अली खान निभा रहे हैं क्या वो सही है तब इस शक्स ने कहा कि न रावण का रोल सही है न ही कोई रोल सही है.वहीं एक शक्स ने कहा कि इस फिल्म में सीता जी के किरदार को गलत तरीके से पेश किया है सीता माँ के मांग में सिंदूर था लेकिन इस फिल्म में सीता माँ को बिना सिंदूर के दिखाया गया है. वहीं हुनमान जी मूछों दिखाए जाने पर इस शख्स ने कहा कि इस फिल्म को हम देखना पसंद नहीं करेंगे इस फिल्म से हिन्दू धर्म की भावना आहात हुई है.

मर्यादपुरषोत्तम राम का किरदार नहीं है सही

एक शख्स ने इस फिल्कम को लेकर कहा कि इन फिल्म में कई सारी कमियां है और ये फिल्म सनातन धर्म के विरुद्ध है. इस फिल्म में गलत तरीके से चीजें पेश की गयी है जिसका हम विरोध करते हैं. इसी के साथ एक शख्स ने कहा राम को मर्यादपुरषोत्तम राम कहा गया है और मर्यादपुरषोत्तम के अनुसार इस फिल्म में राम का किरदार सटीक नहीं बैठता है और इस वजह से इस फिल्म को देखने न जाएँ. मैं भी नहीं जाऊंगा आप भी न जाएँ.

Adipurush movie seeta
Source- Google

आपको बता दें इस फिल्म को लेकर विवाद है कि रामयण के किरदारों को गलत तरीके से पेश किया है जहाँ राम-लक्ष्मण और रावण का लुक सही से पेश नहीं किया गया है बिना मूंछो वाले हनुमान मुस्लिम लग रहे हैं रावण को बिना मुकुट के दिखाया गया.

Also Read- आदिपुरुष ट्रेलर रिव्यू: अद्भुत बनाने के चक्कर में गायब हुआ ‘फील’, ये रही ट्रेलर की कमियां. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here