IPL Mega Auction 2022: किस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी कौन-सी फ्रेंचाईजी? मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर अपडेट पाएं यहां…

IPL Mega Auction 2022: किस खिलाड़ी पर दांव लगाएगी कौन-सी फ्रेंचाईजी? मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर अपडेट पाएं यहां…

IPL Auction का मंच एक बार फिर सज चुका है। आईपीएल फैंस के लिए आज का दिन बेहद ही अहम है, क्योंकि आज आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का दआयोजन होने जा रहा है। 4 सालों के बाद 2 नई टीमों के साथ आज से आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू हो रहा है। ये दो दिनों तक चलेगा, जिसमें 10 अलग अलग फ्रेंचाइसी आईपीएल में अपनी टीमों को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। कौन सी टीम किस खिलाड़ी पर पैसा बहाएगी? कौन सा खिलाड़ी इस बार ऑक्शन में सबसे महंगा साबित होगा? IPL Mega Auction 2022 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप यहां जान सकते हैं…

10:00 pm- आवेश खान 10 करोड़ में बिके

केएस भारत को ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा।

– मोहम्मद अजरुद्दीन, विष्णु विनोद अनसोल्ड रहे।

– आकाशदीप को RCB ने 20 लाख में खरीदा।

– केएम आसिफ को CSK ने 20 लाख में खरीद लिया।

– लखनऊ की टीम ने आवेश खान को 10 करोड़ में खरीदा।

– आर. साई किशोर को गुजरात टीम ने 3 करोड़ में खरीद लिया।

– ईशान पोरेल को पंजाब ने 25 लाख में खरीदा

– तुषार देशपांडे को CSK ने 20 लाख में खरीदा

– अंकित राजपूत को लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा

– नूर अहमद को गुजरात ने 30 लाख में खरीदा

– मुरुगन अश्विन को मुंबई ने 1.6 करोड़ में खरीदा

– करियप्पा को राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा

– श्रेयस गोपाल को हैदराबाद ने 75 लाख में खरीदा

– जगदीश सुचित को हैदराबाद ने खरीदा

08:10 pm- इन टीमों में शामिल हुए ये खिलाड़ी

– प्रियम गर्ग को 20 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया।

– अभिनव सदारंगानी को गुजरात ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

– जूनियर डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में खरीद लिया।

– रियान को राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा।

– 6.50 करोड़ में अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

– शाहरुख खान को पंजाब ने 9 करोड़ में खरीद लिया।

– कोलकाता नाइट राइडर्स ने शिवम मावी को 7.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

– राहुल तेवतिया 9 करोड़ में बिके। उन्हें गुजरात की टीम ने खरीदा

06:40 pm- चहल राजस्थान टीम का बने हिस्सा

युजेंद्र चहल अब राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बन गए हैं। RR ने उन्हें 6.5 करोड़ में खरीद लिया। वहीं राहुल चाहर को पंजाब 5.25 करोड़ में खरीदने में कामयाब हुई। कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कराया

06:30 pm- दिल्ली में खेलेंगे शार्दुल

शार्दुल ठाकुर अब दिल्ली की टीम में खेलते हुए नज़र आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल को 10.75 करोड़ में खरीद।इसके अलावा दिल्ली ने मुस्ताफिजुर को 2 करोड़ में खरीद लिया है। आदिल रशीद, इमरान ताहिर, मुजीब जादरान को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। 

– इसके अलावा जोश हैजलेवुड को RCB ने 7.75 करोड़ में खरीद लिया है।

– मार्क वुड लखनऊ की टीम में गए। उन्हें 7.5 करोड़ में खरीदा गया।

– भुवनेश्वर कुमार को SRH ने 4.2 करोड़ में खरीदा।

05:47 pm- लोकी फर्ग्यूसन भी 10 करोड़ में बिके

वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन भी 10 करोड़ में बिके। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वो अब गुजरात की टीम से जुड़ गए। पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

05:40 pm- राजस्थान की टीम में खेलेंगे प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हो गए। उनको फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ में खरीदा। प्रसिद्ध कृष्णा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में उन्होंने शानदार बॉलिंग की है।

05:29 pm- दीपक चाहर 14 करोड़ में बिके 

ऑलराउंडर दीपक चाहर के लिए टीमों में जबरदस्त रेस देखने को मिली। चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली की ओर से दीपक चाहर पर बोली लगाई, लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में दीपक को खरीद लिया। पिछले सीजन में भी वो इसी टीम के साथ थे। वहीं उमेश यादव अनसोल्ड रहे। 

05:20 pm- टी नटराजन को हैदराबाद की टीम ने खरीदा

नटराजन को हैदराबाद की टीम ने खरीद लिया। फ्रेंचाइजी ने उन पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए।

04:58 pm- पूरन को 10.75 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा 

निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीद लिया। उनके लिए SRH टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 

04:50 pm- दिनेश कार्तिक RCB से जुड़े

दिनेश कार्तिक आईपीएल में अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऑक्शन में आरसीबी ने 5.5 करोड़ में उन्हें खरीद लिया। वहीं ऋद्धिमान साहा और सैम बिलिंग्स अनसोल्ड रहें।

04:40 pm- बेयरस्टो पंजाब की टीम का हिस्सा बने 

जॉनी बेयरस्टो पंजाब किंग्स में शामिल हो गए। पंजाब की टीम ने बेयरस्टो को 6.75 करोड़ में खरीद लिया। 

04:35 pm- ईशान किशन 15.25 करोड़ में बिके

ईशान किशन IPL 2022 के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मुंबई इंडियंस टीम ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ईशान पहले भी मुंबई इंडियंस टीम का ही हिस्सा थे। जैसे उम्मीद थीं, उसके मुताबिक ईशान किशन के लिए ऑक्शन में जबरदस्त रेस देखने को मिली। मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए बोलियां लगाईं। अंत में उनको मुंबई इंडियंस ने ही खरीद लिया है।

04:24 pm- रायडू को CSK ने खरीदा

अंबाती रायडू की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हुई। उन्हें 6.75 करोड़ में CSK ने खरीद लिया। रायडू एक बार फिर येलो जर्सी में नजर आएंगे। वो पहले भी CSK में ही थे।

04:08 pm- मिशेल मार्च दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

मिशेल मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीद लिया। वो ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये में बिके। वहीं ऑक्शन के दौरान मैथ्यू वेड अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा

04:04 pm- 8.25 करोड़ में बिके क्रुणाल पांड्या

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या लखनऊ की टीम के साथ जुड़ गए। क्रुणाल को लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम ने 8.25 करोड़ में खरीद लिया है। 

03:56 pm- सुंदर को हैदराबाद टीम ने खरीदा

वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल में अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ गए हैं। SRH ने सुंदर को 8.75 करोड़ में खरीदा।

03:52 pm- हसारंगा को RCB ने खरीदा

श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसारंगा के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 

03:35 pm- चारू शर्मा लगवाएंगे बोली

ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्य की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अब चारू शर्मा आगे का ऑक्शन कराएंगे। 

02:32 pm- अब 3:30 बजे शुरू होगी नीलामी

IPL ऑक्शन अब दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। ऑक्शनर Hugh Edmeades फिलहाल ठीक हैं और वो जल्द ही वापसी करेंगे।

02:22 pm- ऑक्शन की बिगड़ी तबीयत

ऑक्शन के बीच ही अचानक ऑक्शनर Hugh Edmeades की तबीयत खराब हो गई। वो बेहोश होकर स्टेज से नीचे गिर गए। जिसके चलते नीलामी की प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा। 

02:05 pm- दीपक हुड्डा लखनऊ में शामिल

दीपक हुड्डा लखनऊ की टीम से जुड़ गए हैं। हुड्डा को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 5.75 करोड़ ने खरीदा।

01:56 pm- हर्षल पटेल को 10.75 में RCB ने खरीदा 

हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का ही हिस्सा रहेंगे। उन्हें RCB में 10.75 करोड़ में खरीद लिया। हर्षल पिछले सीजन में भी आरसीबी की तरफ से ही खेलते नजर आए थे। उनका पिछला सीजन शानदार रहा। हर्षल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप भी जीती थीं। 

01:46 pm- पडिकल, नीतीश और होल्डर को इन टीमों ने खरीदा

– देवदत्त पेडिकल राजस्थान की टीम से जुड़े। उन्हें 7.75 करोड़ में खरीदा गया।

– नीतीश राणा 8 करोड़ में KKR की टीम में शामिल रहेंगे। वो पिछले सीजन में भी कोलकाता का ही हिस्सा थे। 

– जेसन होल्डर को लखनऊ की टीम ने 8.75 करोड़ में खरीद लिया। 

– शाकिब अल हसन अनसोल्ड रहे। 

01:40 pm- सुरेश रैना रहे अनसोल्ड 

सुरेश रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। इसके अलावा स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर भी अनसॉल्ड रहे। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो को फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। ब्रावो 4.25 करोड़ रुपये में चेन्नई के साथ जुड़े हैं।

01:33 pm- उथप्पा की चेन्नई में वापसी

रॉबिन उथप्पा की घर वापसी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने उथप्पा को खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। 

01:27 pm- मनीष पांडे को लखनऊ ने खरीदा

दूसरे सेट की शुरुआत मनीष पांडे के साथ हुई। लखनऊ की टीम ने मनीष पांडे ने 4.60 करोड़ में खरीदा।

01:03 pm- वॉर्नर को दिल्ली में खरीद लिया

दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को खरीद लिया। 6.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल किया। 

12:55 pm- लखनऊ में खेलेंगे क्विंटन 

क्विंटन डी कॉक लखनऊ की टीम में खेलते हुए नज़र आएंगे। लखनऊ के उन्हें 6.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

12:47 pm- 7 करोड़ में RCB में गए फेफ डु प्लेसिस

फेफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंगेर्स बैंगलोर की टीम में खेलेंगे। RCB ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा।

12:44 pm- शमी को गुजरात की टीम ने खरीदा

मोहम्मद शमी को ऑक्शन में गुजरात की टीम ने खरीद लिया। 6.25 करोड़ में शमी गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

12:39 pm: अय्यर 12.25 करोड़ में बिके

श्रेयस अय्यर इस बार कोलकाता की टीम का हिस्सा होंगे। अय्यर को KKR ने 12.25 करोड़ में खरीदा। दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता ने शुरुआत में श्रेयस अय्यर के लिए जमकर बोली लगाई।

12:34 pm: 8 करोड़ में ट्रेंट बोल्ट बिके

ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीद लिया। 8 करोड़ में बोल्ट राजस्थान की टीम में गए। 

12:30 pm- रबाडा को पंजाब ने खरीदा

कसिगो रबाडा पंजाब किंग्स में खेलेंगे। उनको पंजाब की टीम ने 9.25 करोड़ में खरीद लिया है। पंजाब, दिल्ली और गुजरात की टीमें इस दौरान आमने-सामने आईं।

12:26 pm- पैट कमिंस KKR के लिए खेलेंगे

पैट कमिंस को KKR ने खरीद लिया। 7.25 करोड़ रुपये में कमिंस को कोलकाता ने खरीदा।

12:20 pm- अश्विन 5 करोड़ में बिके

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीद लिया। अश्विन के लिए 2 करोड़ से बिडिंग की शुरुआत हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने  पहली बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी साथ आई। राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में रविचंद्रन अश्विन को खरीदा।

12:15 pm- शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने खरीदा

मेगा ऑक्शन में सबसे पहले शिखर धवन  पर बोली लगाई गई। पंजाब किंग्स ने धवन को 8.25 करोड़ में खरीदा। 

12:08 pm- मेगा ऑक्शन की शुरुआत

IPL मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने कार्यक्रम को शुरू किया।

12:02 pm- आर्यन खान, सुहाना खान पहुंचे

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। ब्रीफिंग के दौरान KKR की टेबल पर देखे गए। 

10:19 am- इन खिलाड़ियों को लेकर हो सकता है बिडिंग वॉर

ऑक्शन की शुरुआत मार्की खिलाड़ियों से होगी। लिस्ट में श्रेयस अय्यर, आर. अश्विन, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, कैगिसो रबाडा, फाफ डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक, डेविड वॉर्नर, पैस कमिंस जैसे बड़े प्लेयर्स शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पड़ी बोली लगाई जा सकती हैं। इन प्लेयर्स के लिए फ्रेंचाइजी के बीच बिंडिंग वॉर भी देखने को मिल सकता है। 

09:47 am- किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा?

पंजाब किंग्स- 72 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद- 68 करोड़

राजस्थान रायल्स- 62 करोड़

लखनऊ सुपर जाएंट्स- 59 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- 57 करोड़

गुजरात टाइटंस- 52 करोड़

मुंबई इंडियंस- 48 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स- 48 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स- 48 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स- 47.5 करोड़

09:38 am- कितना है खिलाड़ियों की नीलामी के लिए बेस प्राइज?

खिलाड़ियों को उनकी बेस प्राइस के आधार पर कई कैटेगरी में बांटा गया। सबसे महंगी कैटेगरी दो करोड़ की है। सबसे कम बेस प्राइज 20 लाख रुपये का है। 

09:25 am- कुल कितने खिलाड़ी हुए रिटेन?

मौजूदा 8 फ्रेंचाइजियों ने IPL 2022 के लिए 27 खिलाड़ियों को कुल रीटेन किया था। वहीं जो दो 2 नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस इस साल आईपीएल से जुड़ी हैं, उन्होंने तीन-तीन खिलाड़ियों को नीलामी से पहले ही अपने साथ जोड़ा है। ऑक्शन के नियमों के अनुसार टीमों को कम से कम 67 करोड़ रुपए खर्च करने हैं और अधिकतम 90 करोड़ रुपए खर्च करने की सीमा है।

09:20 am- 10 नए खिलाड़ी जुड़े, 600 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। पहले इसके लिए 590 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन ऑक्शन से ठीक पहले 10 और खिलाड़ियों को इसमें जोड़ा गया। अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई भारतीय प्लेयर्स को इसमें शामिल किया गया। इसमें अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोर, नीतिश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, साईराज पाटिल के नाम शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के भी तीन अंडर-19 स्टार्स को जोड़ा गया। इन सभी 10 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।

09:10 am- 10 टीमें होगीं आईपीएल 2022 का हिस्सा

IPL 2022 कई मायनों में बेहद ही खास होने वाला है। एक तो 4 सालों के बाद आईपीएल में मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इससे पहले साल 2018 में IPL का मेगा ऑक्शन हुआ था। वहीं पहली बार आईपीएल का हिस्सा 8 की जगह 10 टीमें बनने वाली हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें आईपीएल से जुड़ गई। इसलिए ये मेगा ऑक्शन और भी ग्रैंड होगा। 

09:02 am- 12-13 फरवरी को आईपीएल का मेगा ऑक्शन

दो दिनों तक आईपीएल का मेगा ऑक्शन चलेगा। 12 और 13 फरवरी यानी शनिवार-रविवार को बेंगलुरु के  आईटीसी गार्डेनिया होटल में ऑक्शन चलेगा। इस दौरान फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम में लेने के लिए  बोली लगाती नजर आएगी। सुबह 11 बजे से आईपीएल मेगा ऑक्शन शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मेगा ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा या फिर आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here