ज्योतिष शास्त्र हमारे प्रचीन शास्त्रों का महान परिशोध है। इससे हमें कई रहस्यमय जानकारियां प्राप्त होती हैं, जो आपके जीवन को अधिक प्रभावित करती हैं। इसमें हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं ग्रह,नक्षत्र और राशि को लेकर खास नियम बताए गए हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इन नियमों का पालन करने पर हमें कई लाभ की प्राप्ति होती है।
दान करना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भी दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। बताया जाता है, जो व्यक्ति सच्चे मन, श्रद्धा के साथ दान करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उस व्यक्ति के ऊपर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है। उस व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, घर में सदैव खुशहाली आती हैं।
Subscribe our Youtube Channel: Click Here
लेकिन कुछ चीजों के दान करने से आप पाप के भागी बन सकते हैं। व्यक्ति को पता होना चाहिए किस चीज को दान करना चाहिए, किसको नहीं, कई बार लोग गलती से कुछ ऐसी वस्तुओं को दान कर देते हैं जिससे उनको भारी नुकसान उठाना पड़ता है, आइए बताते हैं शास्त्रों के अनुसार किन चीजों के दान करने से आप महापाप के भागी बन सकते हैं-
- ध्यान रहे कभी भूलकर भी झाड़ू का दान न करें। झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है, इसका दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकतीं हैं जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।
- भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना बहुत बड़ा पुण्य माना जाता है, अगर दान किया गया खाना बासी है तो इससे आप महापाप के भागी बन सकते हैं। कभी भी किसी व्यक्ति को बासी खाने का दान नहीं करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार स्टील के बर्तन और प्लास्टिक का दान कभी नहीं करना चाहिए। इन दोनों चीजों के दान करने से घर की सुख-शान्ति जाने के साथ आपका कारोबार भी खत्म हो सकता है।
- ध्यान रहे कभी भी खराब तेल का दान न करें, इसको बहुत अशुभ माना जाता है। जिस इंसान की कुंडली में शनि का दोष है उसको तेल का दान नहीं करना चाहिए।
- किसी धारदार या नुकीली वस्तुओं को दान में नहीं देना चाहिए, इसको अशुभ माना जाता है। वो व्यक्ति ऐसा करती है उसके की शुख-शान्ति भंग हो जाती है।
- कभी किसी व्यक्ति को वृद्ध पशु का दान नहीं करना चाहिए, इस प्रकार का किया गया दान व्यर्थ जाता है।