देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर अपशब्द कहना व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए भारी पड़ा। लोगों की शिकायत के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के दनकौर की है जहां हितेश कौशिक एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था। हितेश ही इस ग्रुप का एडमिन भी था। लेकिन अटल अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत को लेकर उसने विवादास्पद अपशब्द ग्रुप में कर दिया। जिसके बाद लोगों की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि 16 अगस्त की शाम अटल बिहारी वाजपेयी का देहांत हो गया था जिससे पूरा देश आहत है।
इस घटना के विषय में थाना कोतवाली प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि शनिवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक सदस्य ने एडमिन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देने के उद्देश्य से डीपी पर अटल की फोटो लगाने के लिए मैसेज भेजा था। इस पर ग्रुप एडमिन हितेश कौशिक ने ग्रुप में अपशब्द लिख दिया। इस पर लोगों में रोष आ गया और इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस को दे दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला उत्तर प्रदेश के दनकौर का है।
कहा जा रहा है कि हितेश कांग्रेस की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहा है। इस ग्रुप में भाजपा के कार्यकर्ता भी थे जिन्होंने पुलिस में ग्रुप एडमिन की शिकायत दर्ज की थी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। बताते चले कि अटल जी के निधन से राजनैतिक जगत ही नहीं, सामान्य जनता भी हताश है। यही नहीं, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में शोक की लहर दौर गई है।